Tuesday, 03 November 202601:00:57 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चंपावत के पूर्व विधायक व वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोडी़ का लंबी बीमारी के बाद हो गया निधन।

May 3, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत से एक दुःखद खबर सामने आ रही है, चंपावत के पूर्व विधायक व वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोडी़ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है । जी हा कैलाश गहतोडी़ ने अपने शासकीय आवास देहरादून में अंतिम सांसे ली।
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे । जिसका इलाज अमेरिका से भी चला था।
कैंसर की वजह से पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे, उनको एयरलिफ्ट कर देहरादून भी ले जाया गया था जहां मैक्स हॉस्पिटल से उनका इलाज भी चला। लेकिन बाद में अपने ही शासकीय आवाज देहरादून में उन्होंने अंतिम सांसे ली।
पूर्व विधायक अपनी पत्नी और दो बेटों को रोता बिलखता छोड़‌ गये।
पूर्व विधायक का राजनीति और जन सेवा के क्षेत्र में सानिध्य हमेशा चंपावत की जनता के द्वारा याद किया जाएगा । चंपावत के विकास को लेकर उन्होंने हर क्षेत्र में पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य किया है उनके द्वारा किएं गए कार्यों की छाप हमेशा अमिट रहेगी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!