Tuesday, 03 November 202609:16:49 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

ड्रगफ्री देवभूमि अभियान 2025 के क्रम में थाना बनबसा क्षेत्र सें 04.35 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

March 11, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत । मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त देवभूमि बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम किये जाने हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त के क्रम में थाना बनबसा क्षेत्र अन्तर्गत थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिह जगवाण के कुशल नेतृत्व में दिनांक 09.03.2024 को आनन्द पुर गाँव के टी बैण्ड से लगभग 30 मीटर हुड्डी नदी की ओर बनबसा से 02 अभियुक्तगणो क्रमश- *1-शशांक भण्डारी पुत्र चन्द्र शेखर भण्डारी, निवासी चन्दनी, थाना बनबसा, जनपद चम्पावत उम्र 31 वर्ष तथा
2-अनूप सक्सेना उर्फ़ कल्लू पुत्र स्व० अनिल सक्सेना, निवासी वार्ड नम्बर 05, मीना बाज़ार, बनबसा, थाना बनबसा जनपद चम्पावत को चैकिग हेतू रोका गया तो शशांक भण्डारी उपरोक्त के क़ब्ज़े 02.25 ग्राम तथा अनूप सक्सेना उर्फ़ कल्लू के क़ब्ज़े से 02.10 ग्राम स्मैक (कुल 04.35 ग्राम स्मैक) बरामद होने पर दोनो अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!