Sunday, 01 November 202610:06:15 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद राजीव नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं में आया काफी बदलाव।

November 25, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा राजीव नवोदय विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद यहां की व्यवस्थाओं में काफी बदलाव आने लगा है। विद्यालय में पेयजल समस्या को देखते हुए गलचौड़ा टैंक से पाइपलाइन विद्यालय में पहुंच चुकी है। अलबत्ता उसमें डेढ़ घंटे पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जिससे विद्यालय की जरूरतें पूरी नहीं हो रही है। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के लिए नलकूप लगाने हेतु जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया है। विद्यालय में बच्चों के खेलने के लिए फील्ड का निर्माण किया जा चुका है तथा बच्चों के लिए एकेडमिक हाल में पुस्तकालय भी स्थापित किया जा चुका है। विद्यालय के आवासीय भवनों में शीशे, पर्दे, सीसीटीवी, सोलर वाटर हीटर, सोलर पथ प्रकाश, हाल में दरी आदि की व्यवस्थाएं एसडीएम की देखरेख में की जा रही हैं।जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के आहरण वितरण का अधिकार एसडीएम को सौंपने के बाद उनके द्वारा ही अब जिलाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आरके मिश्रा से लगातार उनसे संवाद करने को कहा गया है, जिससे विद्यालय की समस्याओं को शीघ्र दूर किया जा सके। जिलाधिकारी ने प्रभारी प्राचार्य से कहा है कि वह छात्र-छात्राओं के व्यापक हित को देखते हुए जो भी प्रस्ताव लाएंगे उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। जिलाधिकारी की पहल पर यहां दो दिहाड़ी पर पर्यावरण मित्र रखे जा चुके हैं। तथा दो होमगार्ड के स्थान पर एक होमगार्ड ने अपनी ड्यूटी शुरू कर दी है, जबकि शीघ्र ही एक महिला होमगार्ड की यहां तैनाती की जानी है। बीईओ से आहरण वितरण का अधिकार लेने के बाद अब प्रभारी प्राचार्य श्री मिश्रा द्वारा और बेहतर तरीके से विद्यालय का संचालन किया जा रहा है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!