Sunday, 01 November 202609:05:08 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 27 दिसम्बर को टनकपुर रामलीला मैदान में लगेगा बहुउद्देश्यीय शिविर।

December 26, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा संचालित की गई है इसके अंतर्गत जनपद चंपावत में जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देशन में विगत 18 दिसंबर से जिले के 40 स्थानों में विशेष अभियान चलाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत इन 40 स्थानों में बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही उन्हें योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही जो लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए,उन्हें इस अभियान के अंतर्गत चिन्हित किया गया ताकि उन्हें सरकारी योजना से जोड़ा जा सके। इस अभियान का समापन 27 दिसंबर को टनकपुर में हो रहा है जिसके अंतर्गत रामलीला मैदान टनकपुर में बहुउद्देशी शिविर का आयोजन के साथ ही सरकारी विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे कार्यक्रम में प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का प्रतिभाग करने का कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
मुख्यमंत्री के जनपद आगमन की पूर्व तैयारी को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने जिले के विभिन्न अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक कर तैयारी को लेकर चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को रामलीला मैदान टनकपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लगने वाले बहुउद्देश्यीय शिविर में सभी विभागों के स्टॉल लगाने के साथ ही सभी आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने एसडीएम पूर्णागिरि को कार्यक्रम स्थल पर टेंटेज,स्टालों का निर्माण के साथ ही अन्य तैयारी हेतु निर्देश दिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कहा कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाए उन्होंने ईओ नगर पालिका टनकपुर को नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त इसी दिन 27 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा टनकपुर में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन द्वारा खोले गए विद्युत वितरण मंडल कार्यालय का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग को सभी तैयारियां यथा समय पूर्ण करने के निर्देश दिए
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!