Sunday, 01 November 202609:03:58 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने ली राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक।

December 27, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

जिलाधिकारी ने ली राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक।

लोहाघाट। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय बनाए जाने हेतु जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के साथ ही छात्र छात्राओं की अच्छी शिक्षा हेतु मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य कार्यों को करवाया जा रहा है, जिसके लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है। मंगलवार जिलाधिकारी ने विद्यालय के विभिन्न कार्यों को लेकर एक बैठक कर इन कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश देने के साथ ही पूर्व निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने शीतकालीन अवकाश में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर बच्चों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।
बैठक में पेयजल विभाग के सहायक अभियंता द्वारा अवगत कराया कि पेयजल की समस्या के समाधान हेतु कार्यवाही गतिमान है, जिसमें स्टोरेज टैंक के निर्माण व पुराने टैंकों की भी मरम्मत का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। डीएम ने सरकारी संस्थान के साथ ही स्थानीय निवासियों की पेयजल की समस्या के समाधान हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तात्कालिक तौर पर राजीव नवोदय विद्यालय की पेयजल की समस्या का समाधान विभाग तत्काल करना सुनिश्चित करें।
विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं हेतु बने छात्रावास में गर्म पानी की व्यवस्था हेतु उरेडा विभाग द्वारा 5 वॉटर सोलर हीटर लगाए जा रहे हैं साथ ही विद्युत व्यवस्था हेतु सोलर लाइट सिस्टम भी लगाया जा रहा है सभी कार्य 15 जनवरी तक पूर्ण कर लेने की जानकारी पीओ उरेडा द्वारा दी गई। इसके अतिरिक्त विद्यालय परिसर में 10 नई स्ट्रीट टाइट लगाने के साथ ही, 10 खराब पड़ी पुरानी स्ट्रीट लाइट की भी मरम्मत का कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाया जाना है इसे हेतु जो भी सुधारीकरण आदि के कार्य किए जाने हैं उन्हें प्राथमिकता से किए जाएं। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा भी विद्यालय में विभिन्न सुधारीकरण जिसमें रसोई में टाइल्स निर्माण, ड्रेनेज व्यवस्था बेंचेज, टेबल, विद्युतीकरण ,सौचालयों का निर्माण आदि मरम्मत के कार्य कराए जाने हैं इन सभी कार्यों को एकमांह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग से आए सहायक अभियंता को दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य जनवरी प्रथम सप्ताह से प्रारंभ कर अंतिम सप्ताह तक पूर्ण हो जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में प्रथम प्राथमिकता छात्र-छात्राओं को हॉस्टल में बेहतर भोजन, आवास,शुद्ध पेयजल, स्वच्छता के साथ ही एक अच्छा माहौल विद्यालय में मिले तभी बच्चे शिक्षा में आगे जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में एक पुस्तकालय कक्ष,स्मार्ट कक्षा, कम्प्यूटर लैब स्थापित करने हेतु भी प्रस्ताव बनाए जाय।
बैठक में उप जिला अधिकारी लोहाघाट रिंकु बिष्ट,परियोजना अधिकारी उरेडा चांदनी बंसल सहायक अभियंता आरडब्लूडी एम एच खान सहायक अभियंता यू पी निर्माण निगम पुष्पेंद्र सहायक अभियंता जल संस्थान पवन बिष्ट, राजीव नवोदय विद्यालय के शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी विद्यालय के हरीश भट्ट प्रमोद टमटा आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!