Sunday, 01 November 202609:05:45 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट का रहा है ,स्वर्णिम अतीत एवं गौरवशाली पृष्ठभूमि-उच्च शिक्षा निदेशक डॉ सूंठा

November 7, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट ।जनपद के सर्वाधिक छात्र संख्या वाले स्वामी विवेकानंद आदर्श राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रों द्वारा आम सहमति एवं महाविद्यालय के समग्र विकास के दूरगामी सोच के आधार पर निर्विरोध छात्र संघ के गठन पर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ सीडी सूंठा ने बधाई दी है ।डॉ सूंठा के अनुसार इस महाविद्यालय से उनकी मधुर स्मृतियां जुड़ी हुई हैं ।महाविद्यालय के स्वर्णिम युग की शुरुआत उस समय शुरू हो गई जब इस ज्ञानपुंज के आगे महामनीषी स्वामी विवेकानंद जी का नाम जुड़ गया था। महाविद्यालय का गौरवशाली इतिहास एवं स्वर्णिम पृष्ठभूमि रही है। महाविद्यालय अपने नाम के अनुरूप शिक्षा एवं अन्य सभी रचनात्मक व सृजनात्मक गतिविधियों में निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने महाविद्यालय की मां की तरह छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने में लगी प्राचार्या प्रो संगीता गुप्ता एवं उनके सहयोगी विद्वान प्राध्यापकों एवं महाविद्यालय के सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अब सभी लोग अपनी ऊर्जा का दोहन छात्र-छात्राओं के भविष्य को संभालने में केंद्रित कर महाविद्यालय में नई-नई कड़ियां जोड़ने का प्रयास करें ।उन्होंने इस बात पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की कि महाविद्यालय परिवार स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का संवाहक बना हुआ है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!