Saturday, 31 October 202608:20:38 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा निकाली गई हर घर झंडा जागरूकता बाइक रैली।

August 14, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। रविवार 13 अगस्त को पंचम वहिनी सशस्त्र सीमा बल चंपावत अमित कुमार द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में हर घर झंडा जागरूकता बाइक रैली वाहिनी परिसर से चंपावत बस स्टैंड तक निकाली गयी।

जिसमें पंचम वाहिनी के कार्य क्षेत्र के सभी सीमावर्ती गांव और स्थानीय लोगों को तिरंगा के आदर और सम्मान के साथ फहराने के लिए जागरूक किया। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा, भारतीय ध्वज संहिता 2002 की मुख्य विशेषताएं लेकर स्थानीय जनता को आने वाले 77 वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। जिसमें चंद्रशेखर सी पाटिल उप कमांडेंट, हेमंत कुमार उप कमांडेंट, संजय कुमार सहायक कमांडेंट, सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार नाथ और एसएसबी जवानों द्वारा रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!