Saturday, 31 October 202606:26:35 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

शीतला माता मंदिर लोहाघाट में स्थित शहीद स्मृति पटल का किया गया उद्घाटन ।

August 14, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। 14 अगस्त को स्थानीय शीतला माता मंदिर लोहाघाट स्थित शहीद स्मारक के पास शहीद स्मृति पटल के उद्घाटन कार्यक्रम में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम नगर पालिका ग्राउंड में सभी लोग उपस्थित होकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, यात्रा भारत माता के नारे व वंदे मातरम मेरी माटी मेरा देश के नारे लगाते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची।


मुख्य रूप से वहां जिलाधिकारी नवनीत पांडे, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, आइ.टी.बी.पी. कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड चंपावत, नगर पालिकाध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा, चीफ पैट्रन मनोरमा रावत, 36वीं वाहिनी आइ.टी.बी.पी. के हिमवीर, एस.एस.बी. के भूतपूर्व सैनिक, महिला मंगल दल, ग्रामवासी, व बच्चे रहे मौजूद।

तो वही जिलाधिकारी नवनीत पांडे व अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा फूल माला चढ़ाकर वीर शहीदों को याद कर शहीद स्मृति पटल का उद्घाटन किया गया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!