Saturday, 31 October 202606:25:50 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

आदर्श थाना लोहाघाट द्वारा स्कूल बसों का भी किया गया औचक निरीक्षण।

August 5, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेश के अनुपालन में थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई।
जिसके तहत थाना अध्यक्ष लोहाघाट द्वारा थाना लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत समस्त विद्यालयों में संचालित प्राइवेट स्कूल बसों का औचक निरीक्षण कर स्कूल बसों में आवागमन करने वाले बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरा, बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त सुरक्षात्मक उपाय, वाहनों की टेक्निकल स्थिति को ठीक किए जाने, यातायात के नियमों का अक्षरश: पालन किए जाने, वाहन चालकों द्वारा कदापि शराब का सेवन ना किए जाने व स्कूल बसों में आवागमन करने वाले बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली प्रत्येक आवश्यकता को पूर्ण किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!