लोहाघाट राष्ट्रनायक नरेंद्र मोदी जी की माताश्री हीरा बेन के निधन पर अनेक राजनेतिक ,सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने शोक सभाएं आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहने व सामर्थ्य देने की प्रार्थना की गयी। नगरपालिका में चेयरमैन गोविन्द वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा मे सभासद भुवन बहादुर दीपक साह, रेणु गडकोटी , अशोक गडकोटी संजय वर्मा,विनोद गोस्वामी, अमित शाह,चन्द्रशेखर जोशी, जीवन गहतोड़ी, प्रकाश उप्रेती, कुतुब, नवीन कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की। चम्पावत जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष कमलेश भट्ट की अध्यक्षता में हुई शोक सभा मे सभी पत्रकारों ने अपने शोकोदगार व्यक्त किये। शैक्षिक समूह मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखंड के संस्थापक /शैक्षिक नवाचारी संवाद उत्तराखण्ड के मार्गदर्शक/टीम मोटिवेटर शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता, राजकीय शिक्षक संघ के प्रकाश उपाध्याय, नशा उन्मूलन अभियान चला रहे शिक्षक ललित मोहन, भगवान जोशी, हरीश कलोनी के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता हयात सिंह मेहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष राम दत्त जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी,युवा सामाजिक कार्यकर्ता शशांक पाण्डेय, किसान यूनियन के अध्यक्ष नवीन करायत आदि ने भी शोक व्यक्त किया।
