महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री मती रेखा आर्या शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली “आंगन मिलन सेवा” की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला सभागार चम्पावत आगमन पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पौधयुक्त गमला भेंट कर उनका स्वागत किया।

समीक्षा बैठक में मा.मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि “आंगन मिलन सेवा” का उद्देश्य केवल कार्यक्रमों का आयोजन करना नहीं, बल्कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं, बच्चों और परिवारों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने तथा प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर अधिक से अधिक स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

.मंत्री ने कहा कि जनपद के सभी 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होने वाली “आंगन मिलन सेवा” को सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जोड़ते हुए प्रभावी बनाया जाए। कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकत्रियों के योगदान को सम्मान देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्मिकों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ते हुए प्रत्येक कार्यक्रम को पूरे मनोयोग एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश सिंह बृजवाल ने बताया कि 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर 2026 तक जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में “आंगन मिलन सेवा” आयोजित की जाएगी। इस दौरान पोषण आहार एवं टेक होम राशन वितरण, गोद भराई, जन्मोत्सव, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, बच्चों की वृद्धि निगरानी के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय, दायित्वधारी हेमा जोशी, किरन देवी, दीपा जोशी, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रकाश सिंह बृजवाल, डीपीआरओ महेश कुमार सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!