Tuesday, 03 November 202602:09:18 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

अकेले लंबे समय तक तीन ब्लाकों का कार्य संभालते हुए इन्होंने गरीबों को कभी नहीं होने दिया निराश।

May 4, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। समाज कल्याण विभाग के एक ऐसे एडियो एमडी भट्ट को कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति पर उन्हें ऐसी भावपूर्ण विदाई दी जिसमें हर व्यक्ति की आंख नम हो गई‌। विभाग में स्टाफ की भारी कमी के चलते भट्ट ने लंबे समय से जिले के चार में से तीन ब्लाकों एवं अनुसुचित जाति छात्राबास के एडियो का कार्य संभाल कर सभी गरीब पात्र लोगों को जितना जल्दी हो सके उन्हें पेंशन एवं अन्य सुविधाएं का लाभ दिलाते रहे। इसके अलावा भट्ट जिला मुख्यालय में सभी विभाग के अन्य कार्य भी निपटाते रहे । सही मायनों में फील्ड में भट्ट एवं समाज कल्याण कार्यालय में दीपक गहतोड़ी हजारों पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर विभाग की गरीमा को बनाए हुए हैं। भट्ट को विदाई देते हुए समाज कल्याण अधिकारी आर एस सामंत एवं दीपक गहतोड़ी ने कहा भट्ट जी भले ही सेवा निवृत हो रहे हैं किंतु वह यहां से हजारों लोगों की दुआएं अपने साथ ले जा रहे हैं। जिलाधिकारी नवनीत पांडे एवं सीडीओ एसके सिंह विशिष्ट कार्य करने‌ के लिए भट्ट को प्रोत्साहित किया करते थे।
इधर बराकोट में वीडियो एल एल वर्मा की अध्यक्षता में हुए विदाई समारोह में जेष्ट प्रमुख एन वी बगौली ने कहा कि भट्ट ने ईमानदारी के साथ जो विशिष्ट जन सेवा की है इसके लिए वे सदा याद किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर डीएस मेहता, लेखाकार विनोद वर्मा, एडियो पंचायत उमैद राम, ग्रा वि अ गणेश गरिया, डीपीओ एसके गुप्ता,दीपा राय, राजेश्वरी बोहरा, ग्रा पं अ अनिरुद्ध पुनेठा, प्रवीण भट्ट, मनोज आर्या, संजय नाथ आदि ने कहा कि भट्ट ने अपने कार्य व्यवहार से हर व्यक्ति की हृदय में अपना सम्मान बनाया था। विदाई का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत ने किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!