Monday, 02 November 202605:43:06 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

October 6, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु नागरिकों/मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत युवा एवं भावी मतदाताओं के माध्यम से आम लोगों को मतदान के महत्व को समझाने के साथ ही निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने का अभियान विभिन्न शिविरों तथा खेल प्रतियोगिताओ के जरिये किया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को विकास खंड स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आये युवा एवं भावी मतदाताओं को स्वीप के नोडल अधिकारी जीवन कलौनी ने मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं की उम्र 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की हो रही हो उनका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराने हेतु प्रारूप 6 में आवेदन करना होगा। यह आवेदन निःशुल्क होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने सेवित क्षेत्र में प्रत्येक अर्ह युवा को अपना नाम दर्ज कराने को कहें। उन्हें यह भी बताया कि यह कार्य ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन ऍप तथा National Voter’s Service Portal (राष्‍ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल) के जरिये भी किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त सभी को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलायी गई

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!