Sunday, 01 November 202602:06:46 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

नमामि गंगे के तहत नुक्कड़ नाटकों के जरिए पैदा की जा रही है जागरूकता।

March 19, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट।स्वामी विवेकानंद ‌‌राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत शुरू हुए जागरूकता पखवाड़े के तहत नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों में जागरूकता पैदा की गई। प्राचार्य प्रो संगीता गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर नुक्कड़ नाटक पार्टी को रवाना किया। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न स्थानों में नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर लोगों को सचेत करते हुए कहा कि जो नदी या गधेरा आसपास से बहता है वह जाकर गंगा नदी में ही मिलता है यदि गंगा को निर्मल व स्वच्छ बनाना है तो इसकी शुरुआत हमें अपने घर से शुरू करनी होगी।”गंगा स्वछता पखवाड़ा प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता ने रैली व स्वच्छता में जाने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया और स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया।नमामि गंगे की छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर से कूड़ा उठाकर उचित स्थान में निस्तारित किया तथा परिसर में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। नमामि गंगे छात्र-छात्राओं ने पूरे महाविद्यालय परिसर मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें 40छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसमें, मुकेश, राहुल कुमार,रोजी,मानसी , पीयूष, हिमांशु ने प्रतिभाग किया और अपनी प्रस्तुति के माध्यम से नदियों में होने वाले मानवीय आदतों के कारण हो रहे जल प्रदूषण से हो रहे नुकसान और मानव को हो रही बिमारी के विषय में जानकारी दी । स्वच्छता अभियान में नोडल अधिकारी डॉ सुमन पान्डेय्, सदस्य डॉ लता कैड़ा व डॉ स्वाति मेलकानी, डॉ सुनील कुमार ने सहयोग किया । गुंजन ,मंजू , हिमांशु , दिपांशु,, प्रियांशु शर्मा , सुनीता , गरिमा, प्रियांशी साक्षी , राहुल ,अनीश गिरी, नवीन राय,नितिन चौबे, योगिता हरीश , ममता आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!