Monday, 16 November 202604:01:28 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

बाराही धाम में लगातार गति पकड़ता जा रहा है छात्रों का आंदोलन।

September 9, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देवीधुरा। आदर्श राजकीय महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर नए विषयों का सृजन एवं इसी सत्र से एमए कक्षाओ का शुभारंभ करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले चलाये जा रहे छात्रों के आंदोलन को लगातार व्यापक जन समर्थन मिलने जा रहा है। लोगों का कहना है कि महाविद्यालय की स्थापना हुई लगभग 13 साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक यहां एम ए की कक्षाए शुरू नहीं हुई जबकि इस दौरान अन्य स्थानों में खुले महाविद्यालयों की तुलना में यहां सर्वाधिक छात्र छात्राए अध्ययन कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राएं ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं।
छात्र नेता देवेंद्र भट्ट एवं सुदीप चम्याल के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन को समाज के हर वर्ग का व्यापक समर्थन मिल रहा है। आज छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर देवीधुरा में शांतिपूर्ण जुलूस भी निकाला तथा प्राचार्य के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा। जुलूस में हर वर्ग के लोग शामिल थे। ग्रामीण जनप्रतिनिधि ईश्वर सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, दिलीप सिंह चम्याल, आचार्य कीर्ति शास्त्री आदि लोगों का कहना है कि शासन को अपना ये भ्रम दूर कर लेना चाहिए कि यहां के छात्र केवल नेतागिरी कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि उनके आंदोलन के पीछे क्षेत्रीय जनता का दर्द छुपा हुआ है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!