Sunday, 01 November 202607:14:33 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जीजीआईसी के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में विद्यालय का शिष्टमंडल मिला विधायक अधिकारी से।

October 26, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। अटल आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट की तमाम समस्याओं को लेकर विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश पुनेठा के नेतृत्व में दीपक जोशी,शोभन मेहता, संदीप कुमार एवं कमल आदि लोग क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आवास में मिले तथा उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में विद्यालय में भौतिक प्रवक्ता व स्वच्छक की नियुक्ति करने के साथ विद्यालय के भवनों की मरम्मत, रंग रोगन खेल एवं वाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई।
प्रधानाचार्य श्री पुनेठा ने कहा कि विधायक श्री अधिकारी की ओर से विद्यालय को समय-समय पर काफी सहयोग मिलता रहा है। उनके द्वारा उपलब्ध की गई कुर्सियों से छात्राओं को बैठने की काफी सुविधा मिली है। पहले यहां की छात्राएं फर्श में बैठा करती थी, जिसमें जाड़े के दिनों में उन्हें ठंड से काफी दिक्कतें हुआ करती थी। विधायक अधिकारी ने कहा कि उनका सदा से ही प्रयास रहा है कि संस्थानों में किसी भी चीज की कमी ना हो। उन्होंने प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए राज्य स्तर पर तथा स्थानीय अन्य समस्याओं का अपने विधायक निधि से निराकरण करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल ने विधायक जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!