Sunday, 01 November 202607:13:23 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

27 अक्टूबर को होगा खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन।

October 26, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। राईका बापरू में दिनांक 27 अक्टूबर को विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक समन्वयक राजेन्द्र कुमार गड़कोटी ने बताया कि विज्ञान महोत्सव में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा होंगे। श्री गड़कोटी ने बताया कि महोत्सव में विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान ड्रामा, मॉडल, क्विज आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विकासखंड के अति दूरस्थ विद्यालयों के लगभग 150 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं, जिसमें संजीव कुमार पंत, कृष्ण चन्द्र जोशी, देवराज ओमरे,प्रकाश चन्द्र उपाध्याय द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!