Saturday, 31 October 202604:32:44 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

अधिकांश ऐसे लोगों की समस्याओ का मौके में समाधान किया गया, जिसके लिए वे लम्बे समय से दफ्तरों के काट रहे थे चक्कर |

July 7, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार के आक्रामक एवं जन समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ क्विक एक्शन की कार्य संस्कृति से लोग जिला प्रशासन के नजदीक आते जा रहे हैं| आज दूसरे सोमवार को आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में तीन गुना अधिक लोग अपनी समस्याएं लेकर आए हुए थे जिसमें अधिकांश ऐसी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया जिसके लिए वे दफ्तरों के चक्कर काटते काटते थक चुके थे | जिलाधिकारी के क्विंक एक्शन की कार्य संस्कृति की चपेट में आये कई अधिकारियों क़ो आडे हाथों लिया गया जबकि पीएमजीएसवाई चंपावत के ईई के विरुद्ध वेतन रोकने तथा विभागीय सचिव को भी लिखा गया| इस विभाग के कायों की गुणवत्ता को लेकर भी जिलाधिकारी काफी नाराज थे उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों की संख्या शून्य करने के लिए अधिकारियों से कहा कि वे जन समस्याओं का तेजी के साथ समाधान करेंगे तो लोगों को आगे शिकायत करने का मौका ही नहीं मिलेगा |
उन्होंने अधिकारियों से यह भी स्पष्ट किया कि मॉडल जिले में रहते हुए तो उन्हें कार्यों को लटकाने व लोगों को टरकाने की प्रवृत्ति छोड़नी ही पड़ेगी| सीएम की घोषणाओं को कार्य रूप देने के लिए अधिकारी पूरी तरह उत्तरदाई होंगे| 15 जुलाई तक जल निगम,लोहाघाट सरयू पेयजल योजना की डीपीआर प्रस्तुत कर देगा, लोहाघाट में फोर्ती एवं चंपावत में सिमल्टा को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा, हरेला पर्व में सभी विभागों द्वारा 46हजार जड़ी बूटी के पौध लगाए जाएंगे, जबकि वन एवं फलदार पौधों का अलग से रोपण किया जायेगा,

अब बेल वाली सब्जियां, खीरे आदि के लिए पेड़ो को होने वाले नुकसान को देखते हुए किसानों को लोहे की जालियां एंगल आदि उपलब्ध किए जाएंगे
पूरे जिले में मौन पालन कार्यक्रम को कुटीर उद्योग के रूप में विकसित करने के लिए उद्यान विभाग कार्ययोजना तैयार करेगा |
जिलाधिकारी ने पूर्वजों की विरासत घराट को पर्यटन की दृष्टि से पुनर्जीवित कर रिखोली,पारस, जोगा बसान आदि गांव में भांग की खेती करने वालों के विरुद्ध तत्काल पुलिस कार्रवाई करने के साथ वहां जीआईएस मेपिंग के भी निर्देश दिए| जनता दरबार की सर्वाधिक विशेषता यह रही कि लोगों की हर समस्या को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुनकर उनका ऐसा निराकरण किया कि सभी फरियादी खुश होकर यह कहते हुए गए की ऐसा जिलाधिकारी तो हमने आज तक नहींदेखा | जनता दरबार में सीडीओ डॉ जीएस खाती, एडीएम जयवर्धन शर्मा, सीएमओ डॉ देवेश चौहान सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद थे

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!