लोहाघाट। राज्य आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार एवं अन्याय के लिए लड़ मरने वाले प्रमुख फुटबॉल के खिलाड़ी आजीवन लोहाघाट की रामलीला के संचालन एवं अपनी स्पष्ट वादिता के लिए विशिष्ट स्थान रखने वाले नाथ लाल शाह का 93 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उन्हें अंतिम समय तक इस बात का मलाल रहा कि जिन भावनाओं को लेकर राज्य आंदोलन की लड़ाई लड़ी गई उसका प्रतिफल लोगों को नहीं मिला। वे लोहाघाट नगर पंचायत के सभासद तथा कुछ समय के लिए अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने राज्य आंदोलन के लिए पूरे उत्तराखंड का पैदल भ्रमण कर जन जागरण किया।

उनका अंतिम संस्कार रिशेश्वर घाट में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों में अपने प्रिय नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ईश्वरी लाल शाह एवं मुकेश शाह ने पिता मुखाग्नि दी। प्रमुख राज्य आंदोलनकारी एडवोकेट नवीन मुरारी,अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश चंद्र पांडे, भास्कर मुरारी, बृजेश महारा, पूर्व अध्यक्ष भूपाल मेहता, भूपेश देव,गणेश पुनेठा, शिक्षक नेता गोविंद बोहरा सहित तमाम प्रमुख लोगों की आंखें नम हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, उक्रांद के संस्थापक अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी,विधायक खुशाल सिंह अधिकारी,मुख्य शिक्षा अधिकारी एम एस बिष्ट आदि तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!