Tuesday, 03 November 202601:18:50 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

ऋशेश्वर महादेव मंदिर में नए बाबा की गीता भवन की होने वाली ताजपोशी हुई स्थगित।

March 18, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। 18 मार्च को नगर एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध ऋश्वेश्वर महादेव मंदिर में की जाने वाली गीता भवन की नए बाबा की ताजपोशी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।इस मुद्दे को लेकर अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। जिसको लेकर एसडीएम रिंकु बिष्ट एवं सीओ विपिन चंद पंत द्धारा ऋश्वेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष को बुलाकर उसे अपनी भाषा में समझा दिया गया।बाद में उसने पुलिस प्रशासन को बाबा की गीता भवन सौंपने का कार्यक्रम स्थगित करने की लिखित सूचना देने के बाद राहत की सांस ली गई। मालूम हो कि मंदिर के गीता भवन में आज तक मोहनआनंद तीर्थ रह रहे थे।जिन्हें लगभग 15 वर्ष पूर्व यहां के पीठाधीश्वर हीरानंद पूरी द्वारा अपना उत्तराधिकारी बनाया गया था। मंदिर समिति द्वारा गीता भवन का जीर्णोद्धार करने के नाम पर उनसे कुछ समय के लिए मंदिर में दूसरे पक्ष में रहने को कहा गया बाद में उन्हीं बाबा को नाटकीय ढंग से गीता भवन से बेदखल करने का मंदिर कमेटी द्वारा प्रयास किया गया। बाबा ने इस मुद्दे को लेकर न्यायालय में गुहार लगाई।न्यायालय द्वारा गीता भवन में पूर्व स्थिति बनाए रखने के साथ बाबा मोहनानंद को वहां रहने व पूजा आदि के कार्य संपादित करने का आदेश दिया था। लेकिन अध्यक्ष द्वारा न्यायालय के आदेश के बावजूद वहां दूसरे बाबा को बैठाने का बाबा मोहनानंद ने तगड़ा विरोध कर प्रशासन को इसके लिए आगाह कर दिया था। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!