Saturday, 31 October 202609:00:07 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा जनहित संघर्ष समिति ने जलभराव की समस्या से संबंधित अपनी 2 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा

March 20, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook
टनकपुर! विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा वार्ड नं-11 विवेकानंद स्कूल के आसपास बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से पीड़ित वार्ड वासियों ने अपनी 2 सूत्रीय मांग को लेकर समिति अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट के नेतृत्व में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। आपको बताते चलें नगर पालिका परिषद टनकपुर के द्वारा वार्ड नं-4 रेलवे एरिया एवं विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा वार्ड नं-11 के मध्य नाले को पाटकर रिटायरमेंट फौजी नवीन वर्मा के मकान से गौरव शर्मा के मकान तक चार वर्ष पेहले सड़क का निर्माण करवाया गया है जिसके साइट में गंदे पानी की निकासी के लिए क्षणिक भर की एक नाली भी बनवाई गई है बरसात के मौसम में इस नाली का पानी ओवरफ्लो होकर विवेकानंद स्कूल के आसपास वार्ड नं-11 के वार्ड वासियों के मकानों में घुसने लगता है जिस कारण जलभराव की जद में आने वाले मकान स्वामियों का घर में रखा अनाज, गाय का चारा पानी,बिस्तर अलमारी में रखा जरूरी व कीमती सामान तबाह हों जाता है। वर्तमान में गौरव शर्मा के मकान के सामने से पंचायत घर शिव मंदिर वाली गली तक जो नाला खुला हुआ है उसको भी मिट्टी से पाटकर सड़क बनाने की योजना नगर पालिका परिषद टनकपुर के द्वारा बना दी गई है जिसकी धनराशि 70% धनराशि भी नगर पालिका परिषद टनकपुर के खाते में आ चुकी है वर्तमान में नगर पालिका परिषद टनकपुर ने सड़क निर्माण का यह कार्य लोक निर्माण विभाग टनकपुर को सौंपा है विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट एवं महामंत्री परमानंद जोशी का सीएम धामी से केवल इतना कहना है कि सड़क निर्माण का यह कार्य लोक निर्माण विभाग के द्वारा ही करवाया जाएं। साथ ही साथ समिति का यह भी कहना है कि कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के द्वारा नाले को पाटकर सड़क बनाना सरासर गलत है समिति की ज्ञापन के माध्यम से 2 सूत्रीय मांग यह है कि सड़क का निर्माण कार्य अंडर ग्राउंड चौड़ा नाला बनाकर किया जाए तो ज्यादा बेहतर रहेगा। इसके साथ ही साथ समिति की दूसरी मांग है कि नवीन वर्मा के मकान से गौरव शर्मा के मकान तक पुरानी नाली की खुदाई करवाकर उसकी जगह चौड़ा अंडरग्राउंड नाला बनावाया जाएं। जिस संबंध में समिति ने आज टनकपुर स्टेडियम में सीएम धामी को ज्ञापन भी सौंपा है, समिति अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट के साथ मुख्यमंत्री धामी को जलभराव की समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री परमानंद जोशी,उपाध्यक्ष दीपा रावत,प्रचार मंत्री कमल सिंह पाटनी,कोषाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा,नवीन वर्मा खड़क सिंह बिष्ट,तुलसी देवी,नीमा कांडपाल,माधोराम,संजय ओली, घनश्याम सोराड़ी,नीमा जोशी,प्रेम दत्त खर्कवाल,हेम चंद्र जोशी एवं राकेश चंद्र जुयाल शामिल रहे।
WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!