Saturday, 31 October 202610:37:52 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

तहसील सभागार टनकपुर में अपर जिला अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।

April 19, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। तहसील सभागार टनकपुर में अपर जिला अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा तहसील दिवस में पंजीकृत कुल 23 लोगों की समस्याएं सुनी। तहसील दिवस में 19 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 04 समस्याओं का जिनका मौके पर समाधान संभव नहीं था उन समस्या उस पर एडीएम द्वारा 15 दिन के भीतर समाधान करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में आने वाली प्रत्येक समस्याएं महत्वपूर्ण है जिन पर अधिकारी समय पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें और निस्तारण करने के साथ ही कृत कार्रवाई से आवेदककर्ता को भी अवगत कराने सुनिश्चित करें। साथ ही जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी टनकपुर को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की जो भी समस्या प्राप्त होती है उसका प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा रहा है और समय-समय पर समीक्षा भी की जा रही है। इस अवसर पर ग्राम छीनीगोठ की विभिन्न समस्याएं प्राप्त हुई, जिसमें ग्राम छीनीगोठ में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सड़क मार्ग के चौड़ीकरण करने के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा अवगत कराया गया कि विचई में खेल मैदान के समीप संपर्क मार्ग बनाए जाने, छीनीगोठ में बाढ़ सुरक्षा के कार्य किए जाने, प्राथमिक पाठशाला फागपूर की पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्तीकरण किए जाने, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं ग्रामीण निर्माण विभाग को 1 सप्ताह के भीतर सस्थलीय निरीक्षण करते हुए पुराने भवन को ध्वस्तीकरण के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। थ्वालखेड़ा में स्थानीय लोगों द्वारा भूमि विवाद के कारण सड़क का निर्माण ना होने के संबंध में अपना पत्र दिया गया, जिस पर तत्काल सड़क निर्माण हेतु तहसीलदार को मौका मुआयना कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में 2 लोगों द्वारा किसान सम्मान निधि के संबंध में आवेदन दिया गया जिस पर मौके पर अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार, कानूनगो, कृषि अधिकारी को ईकेवाईसी अपडेट करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों की सम्मान निधि उन्हें मिल सकें। टनकपुर आमबाग मोहनपुर, ज्ञानखेड़ा में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु नाली निर्माण की मांग की गई, जिस संबंध में सिंचाई विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।

चंदनी में आंतरिक मार्गों पर आवारा पशुओं से खेती को हो रहे नुकसान के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। छीनीगोठ में सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित गुल की मरम्मत किए जाने, वार्ड नंबर 11 में विद्युत पोल सिफ्ट किए जाने व थ्वालखेड़ा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधूरे पेयजल की समस्या के समाधान के साथ ही आदि समस्याओं हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस अवसर उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, तहसीलदार पिंकी आर्या, सीओ अविनाश वर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!