Sunday, 01 November 202610:49:12 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया शिक्षक दिवस।

September 6, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा भाव के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। सभी स्थानों में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र का अनावरण करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए नगर के सी एकेडमी में प्रबंधक कविराज मौनी एवं प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व पर जानकारी दी। कर्णकारायत में डॉक्टर एलडी भट्ट सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाध्यापक गिरीश जोशी की अध्यक्षता एवं कैलाश मेहरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में बच्चों का राधा कृष्ण की रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नरेश करायत, विनोद सिंह, नेहा गढ़कोटी, ममता मेहरा, प्रकाश राम, गुणानंद पांडे, नवीन जोशी सौरभ देव आदि ने अपने विचार रखे। उधर नेपाल सीमा से लगे पासम विद्यालय में प्रधानाध्यापक नरेश जोशी को सम्मानित किया गया। श्री जोशी द्वारा इस सुदूर क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से अपनी सेवाएं दी जा रही हैं। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। एसएमसी अध्यक्ष मोहन सिंह, सुभाष चंद्र, के के चौबे ने अपने विचार रखे। खेतीखान में लौह पुरुष हर्ष देव ओली के गांव में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। यहां डा. एल डी ओली की अध्यक्षता एवं ग्राम प्रधान रेनू वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिक्षाविद सी एल वर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन के जीवन पर विस्तार से रोशनी दी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!