Sunday, 01 November 202608:49:00 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

स्वामी अवधेशानंद पब्लिक स्कूल का संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव।अपने भव्य व् दिव्यकार्यक्रमों से बच्चों ने बटोरी दर्शकों की खूब तालियां।

April 17, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। स्वामी अवधेशानंद पब्लिक स्कूल चौड़ाख्याली का वारहवां वार्षिकोत्सव भव्य व आकर्षक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। चौडाख्याली गांव के सुदूर क्षेत्र में स्थित विद्यालय की स्थापना पूज्यपाद स्वामी अवधेशानंद जी महाराज द्वारा यहां के बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें आधुनिक ज्ञान विज्ञान तथा संस्कार की शिक्षा देने के लिए खोला गया है। जहां ग्रामीण बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। जो जिले का पहला पब्लिक स्कूल है जहां बच्चों से कोई फीस नहीं ली जाती है। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कारों पर बल देते हुए बच्चों के भविष्य को तराशने में लगे विद्यालय परिवार के प्रयासों को सराहा। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रेरणादायक कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर हल्द्वानी से प्रभु प्रेमी संघ की अध्यक्षा विमला गुप्ता के नेतृत्व में आई दर्जनों महिलाओं ने भी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।
विद्यालय के प्रबंधक विजय बंसल की अध्यक्षता एवं आशीष जोशी के संचालन में हुए समारोह में दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों ने बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब स्वामी जी के आशीर्वाद से यह विद्यालय अपनी अलग चमक देने लगेगा। बच्चों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किये तथा उन पर पुष्प वर्षा भी की। बच्चों के कार्यक्रमों की इतंनी शानदार प्रस्तुति दी कि निर्णायको को निर्णय देने में पसीने छूट गए। इससे पूर्व प्रधानाचार्या अनीता पंगरिया, प्रबंधक कैलाश चंद्र चंदोला, विपिन वर्मा, विजय अग्रवाल, प्रशांत राजपूत, प्रेम अग्रवाल, प्रकाश पांडे, महेंद्र नगरकोटी, ने सभी का स्वागत किया कार्यक्रम में भुवन जोशी, रोहित भट्ट, जगदीश जोशी, राजू चौहान, बसंत पगरिया आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!