Monday, 16 November 202603:43:12 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पीएचडी चैंबर्स एवं कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया के हेड डा0 रणजीत मेहता एवं उद्यमी अनुज खन्ना पहुंचे अपने गृह क्षेत्र।

April 10, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। पीएचडी चैंबर्स एवं कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया के सीईओ / सेक्रेटरी जनरल डा0 रणजीत सिंह मेहता अपने उद्योग जगत के साथी अनुज खन्ना के साथ अपने गृह क्षेत्र में पहुंच गए है। डा0 मेहता लोहाघाट पहुंचने पर सहपाठी गीतांजलि सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडे के चिड़ियाढुंगा स्थित आवास में गए। जहां उनका उनके पैतृक गांव चाक रेगड़ू के लोगों के अलावा गीतांजलि सेवा समिति परिवार की ओर से उनका भावपूर्ण स्वागत किया गया। उत्तराखंड राज्य शैक्षिक नवाचारी संवाद के टीम मोटीवेटर शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता के संचालन में डा0 मेहता एवं उनके साथी अनुज खन्ना का माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्वागत किया गया। शाल ओढ़ाकर स्वागत करते हुए गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडे ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को डा0मेहता को निरंतर संघर्ष से मिली सफलता के बाद उच्च शिखर पर पहुंचने पर सभी को गर्व ही नहीं बल्कि यहां की युवा पीढ़ी उनके संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेते हुए पथरीली राह को आसानी से पार करते हुए आगे बढ़ रही है। पी जी कालेज लोहाघाट के प्रोफेसर प्रकाश लखेड़ा , गीतांजलि सेवा समिति के बिपिन पाण्डेय, योगेश पांडे, नवीन पांडे, हरीश पांडेय, अंकित गड़कोटी , निर्मल भट्ट, नीरज उप्रेती, नीरज पंत के साथ डा0 मेहता के पैतृक गांव रेगड़ू से आए सामाजिक कार्यकर्ता मदन खोलिया, कैप्टेन लक्ष्मण सिंह मेहता, ,प्रेमबल्लभ जोशी, कैप्टेन कल्याण सिंह मेहता, भुवन जोशी, सुनीता जोशी, आदि ने स्वागत किया।
डा0 मेहता ने अपने तथा अपने साथी के सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहां जीवन में कठोर परिश्रम एवं लगन से गगन छूने का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सोने को कोयले की लौं में तपने के बाद ही उसमें चमक आती है। उनके साथ आए उद्योग जगत के पुरोधा अनुज खन्ना ने कहा कि देवभूमि के इस अंचल में पहली बार आने पर वह यहां प्रकृति द्वारा बरसाई गई निमतो एवं यहां के लोगों के निश्छल एवं आत्मीय स्वभाव को समेट कर अपने साथ ले जा रहे है। डा0 मेहता का इतना महान व्यक्तित्व है कि यह पीएचडी परिवार से ऐसा रिश्ता बनाए हुए हैं कि हम सब उन्हीं के मार्गदर्शन पर आगे बढ़ते जा रहे है। बाद मे फोर्ती गांव में मायावती आश्रम द्वारा संचालित पुस्तकालय का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर शिक्षक मयंक पुनेठा,पूर्व बी0डी0सी0 शंकर बगौली, पूर्व प्रधान चंद्र शेखर बगौली , शेखर पुनेठा, संदीप बगौली मनीष बगौली सहित फोर्ती स्कूल के बच्चों ने माल्यार्पण एवं स्वागत किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!