Sunday, 08 November 202602:45:56 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सपना ने इंग्लिश लिटरेचर में पास की नेट परीक्षा 2024,

October 21, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

पिथौरागढ़।बेरीनाग की जगथली निवासी सपना भट्ट ने इंग्लिश लिटरेचर में 2024 की नेट परीक्षा पास की है। वर्तमान में इनका परिवार चंपावत में रहता है। जानकारी के अनुसार सपना की इंटरमीडिएट तक पढ़ाई चंपावत जनपद के टनकपुर क्षेत्र से हुई। इसके बाद उन्होंने बी0ए0 और एम0 ए0 इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी महिला कॉलेज हल्द्वानी से प्रथम श्रेणी में पास किया। इनके पिता राजस्व विभाग चंपावत में संग्रह अमीन पद पर कार्यरत है, और माता गृहणी है। सपना ने बिना किसी कोचिंग के 2023 में एम0 ए0 करने के उपरांत नेट 2024 की परीक्षा उत्तीर्ण की है ।उनकी इस उपलब्धि पर समस्त क्षेत्र वासियों और परिवार जनों में खुशी की लहर है और सभी ने सपना को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!