Sunday, 01 November 202610:08:39 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

केवीके प्रभारी अधिकारी को हटाने एवं डायट में ही डीएलएड प्रशिक्षण के लिए सीएम को दिया ज्ञापन।

December 28, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। भारतीय किसान यूनियन की जिला शाखा द्वारा सीएम पुष्कर धामी को दिए गए ज्ञापन में लोहाघाट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी अधिकारी को तत्काल यहां से हटाने की मांग की है। यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन करायत के अनुसार प्रायः ड्यूटी से गायब रहने वाली केंद्र प्रभारी के कारण केंद्र चौपट होता जा रहा है तथा उनके इशारे पर यहां सर्वाधिक काम करने वाले युवा वैज्ञानिक डॉ भूपेंद्र खड़ायत का स्थानांतरण किया गया है। किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारियों को कोई किसान जानता तक नहीं है। उनके यहां रहने से चंपावत को मॉडल जिला बनाने की सीएम धामी की परिकल्पना कागजों में सिमट कर रह जायेगी। उधर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए लोहाघाट डायट में ही डीएलएड प्रशिक्षण का पठन-पाठन किए जाने की सीएम की घोषणा को कार्य रूप देने, जीआईसी किमतोली में वाणिज्य विषय खोलने, जैसी चमदेवल में मुख्य भवन एवं दो अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण करने के संबंध में सीएम को ज्ञापन दिया। मोहित के अनुसार डीएलएड प्रशिक्षुओं को स्थानीय डायट में ही प्रशिक्षण दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा पूर्व में ही घोषणा की जा चुकी है, जिसके तहत एक बैच का पठन-पाठन स्थानीय डायट में ही किया गया है। अभी तक इसका नोटिफिकेशन न आने के कारण दूसरे बैच का पठन-पाठन स्थानीय स्तर पर किए जाने में अड़चनें आ रही हैं, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष संज्ञान लेने का अनुरोध किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!