Friday, 06 November 202604:27:57 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जल के बिना जीवन निरर्थक,पानी की एक-एक बूंद को करना होगा संरक्षित – डीडीओ।

March 24, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। राजकीय नर्सिंग कॉलेज में जल दिवस के अवसर पर गोष्ठी एवं जल संरक्षण पर आधारित पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला विकास अधिकारी डी एस दिगारी ने कहा मनुष्य एवं प्रकृति के बीच टूटते रिश्तों के कारण आज परितंत्र प्रभावित होता जा रहा है। यदि समय रहते हमने वनों का संरक्षण एवं वृक्षारोपण को अपने जीवन की कार्यशैली में शामिल नहीं किया तो हम भावी पीढ़ी के लिए पेयजल का गंभीर संकट छोड़ जाएंगे। पानी के बिना मनुष्य का जीवन नारकीय हो जाता है। उन्होंने पानी के दुरुपयोग एवं इसके संरक्षण पर भी अपनी पीड़ा व्यक्त की।
इससे पूर्व कॉलेज की प्राचार्य डॉ रश्मि रावत, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ ज्योति गोदियाल, हरिशंकर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन, ग्लेशियरों के पिघलने,भूमिगत जल के स्तर में लगातार हो रही कमी,पेयजल स्रोतों के सूखने या उनके जलस्तर में भारी कमी आने पर वक्ताओं ने गंभीर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में अंकित, निधि मेहरा एवं सिद्धि नौटियाल, स्लोगन में आदित्य रावत, प्रियांशी एवं तनुजा पहले,दूसरे व तीसरे स्थान में रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!