Sunday, 01 November 202609:12:57 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

विशिष्ट कार्यों के लिए पत्रकारों को किया गया सम्मानित।

May 31, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में जिला पत्रकार संगठन द्वारा आयोजित गोष्ठी में सभी पत्रकारों से एकजुट होकर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के साथ पत्रकार व पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया। संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली की अध्यक्षता एवं सतीश जोशी के संचालन में हुई गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पत्रकार कैलाश पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी की मौजूदगी में वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे, चंद्रशेखर जोशी, सुरेश उप्रेती, बाबूलाल यादव, जगदीश चंद्र राय, एवं जया पुनेठा को शाल उढ़ाकर प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कैलाश पांडे ने जिले भर से आए पत्रकारों के सम्मान में भोज का आयोजन किया। जिसके लिए सभी पत्रकारों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के पैशे की गरिमा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। गोष्ठी में गिरीश बिष्ट, अर्जुन महर ,लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राजीव मुरारी, दिनेश भट्ट, जीवन बिष्ट, सुरेश उप्रेती, नवीन भट्ट, गौरी शंकर पंत, नवल जोशी, ललित जोशी, दीपक फुलेरा, जया पुनेठा, बाबूलाल यादव, जगदीश राय, गणेश दत्त पांडे, पंकज पाठक, चंद्रशेखर जोशी, जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी, कैलाश पांडे ने अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!