Wednesday, 04 November 202611:32:43 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जिले में शुरू हुआ अग्निशमन सप्ताह। फायर कर्मियों ने लोगों को आग लगने के कारण व उसके निवारण के बताएं उपाय।

April 15, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। फायर स्टेशन लोहाघाट द्वारा अग्नि- समन सप्ताह शुरू कर दिया है। इस दौरान फायर कर्मियों द्वारा नगर के विभिन्न बैंकों ,औद्योगिक स्थानौ, विद्यालयो, अस्पतलों आदि स्थानों में आग लगने के करण व उसके निवारण के उपाय बताएजा रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत से पूर्व आग बुझाने में अपनी जान गंवाकर शहीद हुए फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के साथ की गई। बाद में एफएसओ हंस दास सागर ने कहा की थोड़ी सी लापरवाही व्यक्ति के जीवन पर भारी पड़ जाती है। घरों में रसोई गैस सिलेंडर के रेगुलेटर व पाइपों की समय-समय पर जांच की जानी चाहिए सिलेंडर को कभी भी उल्टा ना रखें इससे उसके फटने की काफी संभावना नहीं बढ़ जाते हैं ।उन्होंने कहा घरों में एनसीबी, एलसीबी का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा यह सब सामग्री नामी कंपनियां की ही लगाए। सस्ते विद्युत उपकरणों के कारण शॉर्ट सर्किट की काफी संभावनाएं रहती हैं। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह अपने प्रतिष्ठानोंको बंद करते समय एनसीडी एवं एलसीडी को ऑफ करके जाए। इसी प्रकार जंगलों में आग लगने के कारण भी बताए गए। उन्होंने कहा जंगलों में आज स्वयं नहीं लगती है इसके पीछे मानवीय लापरवाही ही देखने को मिली है जबकि यदि हम थोड़ी सी सावधानी रखें तो बनों की हरियाली को बचा सकते हैं।आग से जंगलों को जो नुकसान होता है उसकी कीमत हमें ही चुकानी पड़ती है। इस अभियान में लीडिंग फायर मेंन राकेश कार्की, राजेश खर्कवाल, जगदीश सिंह समेत एक दर्जन फायर कर्मी शामिल थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!