Thursday, 29 October 202604:22:47 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

भारत स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड के 14वें प्रादेशिक रोवर रेंजर समागम का उद्घाटन।

October 22, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। आज स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में हो गया है, इस समागम कार्यक्रम में प्रदेश के 21 महाविद्यालय से 315 से अधिक रोवर और रेंजर प्रतिभाग़ कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन उच्च शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह उनियाल के द्वारा किया गया, इस अवसर पर प्रोफेसर उनियाल के द्वारा रोवर और रेंजर्स के अद्भुत कार्यों के बारे में बताया गया और भविष्य में भी अनेक साहसिक कार्यों के लिए तत्पर रहने के लिए आवाहन किया गया, प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों व कैडिट का स्वागत और अभिनंदन किया गया, यह महाविद्यालय का प्रथम अवसर है जब इस तरह का आयोजन महाविद्यालय एवं लोहाघाट नगर में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालय से अनेक रोवर और रेंजर्स लीडर भी उपस्थित हुए हैं, महाविद्यालय लोहाघाट के रोवर लीडर डॉ दिनेश राम व रेंजर लीडर डॉ अनीता टम्टा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डा अनीता टम्टा एवं डा सुनील कुमार ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डा अपराजिता, डा बी पी ओली, डा लता कैड़ा, डा कमलेश शक्टा, डा सुमन पांडे, डा रवि सनवाल, डा रूचिर जोशी, डा एस पी सिंह, डॉ मनोज , रमेश चन्द्र भट्ट, मुकेश भट्ट छात्र संघ के अध्यक्ष ऋतिक ढेक , विवेक पुजारी, नीरज सक्टा सहित अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!