Friday, 30 October 202611:35:54 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में इंग्लैंड से आए डॉक्टरों की टीम ने शुरू किया निशुल्क लेप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन ।

September 8, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट । अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में इंग्लैंड से डॉक्टर कृष्णा सिंह के नेतृत्व में आए आधा दर्जन डॉक्टरों की टीम द्वारा यहां अत्याधुनिक मशीनों से लेप्रोस्कोपिक विधि से रोगियों की सर्जरी शुरू कर दी है जिससे धनाभाव के कारण अन्यत्र अपना ऑपरेशन कराने में असमर्थ रोगियों के लिए यह शिविर किसी वरदान से काम नहीं है । चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने बाहर से आए प्रख्यात चिकित्सकों की टीम का स्वागत करते हुए कहा कि चिकित्सालय को ऐसे चिकित्सकों की यहां के गरीब रोगियों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है जो अपने पेशे में इतने माहिर है कि ये इंग्लैंड के जाने माने उच्च स्तर के विशेषज्ञ हैं जिन्हें फुर्सत ही नहीं मिलती है, लेकिन यह यहां स्वामी विवेकानंद जी के मिशन “नर सेवा नारायण सेवा” के मंत्र को साकार करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा यहां अत्याधुनिक मशीनों से ऐसे ऑपरेशन किया जा रहे हैं जिससे दर्द से कराह रहे रोगी हंसकर यहां से लौट रहे हैं । यहां रोगियों की अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए निकट भविष्य में और कुछ लंबी अवधि तक यहां ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी । यहां जो ऑपरेशन निशुल्क किया जा रहे हैं, प्राइवेट अस्पताल में रोगियों को लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं । यहां इंग्लैंड से आये डॉक्टरों कि टीम 10 सितंबर को यहां से रवाना हो जाएगा ।
चिकित्सकों के दल का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर कृष्णा सिंह इंग्लैंड के जाने-माने लेप्रोस्कोपिक सर्जन है इनके साथ डॉ0 असलिया डेबिड,
डॉ0 एल डेविड ,डॉ0 जिम कॉपर ,डॉ 0 उर्मिला एवं डॉक्टर कौशिक शामिल है । उन्होंने यहां स्वामी विवेकानंद जी को नमन करते हुए अपने कार्यों की शुरुआत की । इस दौरान यहां महाराष्ट्र से आए नामी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ0 सुनील गोडबाेले एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ0 स्नेहा गोडबोले के नेतृत्व में शिविर चल रहा है । जिसमें रोगियों को बहुत बड़ी राहत दी जा रही है जिसका सैकड़ों लोग लाभ उठा रहे हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!