Sunday, 01 November 202607:47:44 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

बहुत कम समय में बच्चों के जीवन को दिशा देने में सफल होती जा रही है यह लाईब्रेरी।

August 14, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। कहा जाता है कि महान् व्यक्तियों के वैचारिक गुणों की खुशबू समाज को झकझोरती रहती है।ठीक इसी अवधारणा से टनकपुर में एक नौजवान उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने अपने कार्यकाल में जिले के बच्चों के शैक्षिक, मानसिक, बौद्धिक विकास एवं उन्हें आज के समय की चुनौतियों का मुकाबला करने हेतु सक्षम बनाने की सोच के साथ “जिये पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी “का जो वटवृक्ष उन्होंने 20अक्टूबर 2020 को टनकपुर में स्थापित किया था, उसकी सफलता की महक जिले की ओर-छोर फैलती जा रही है। लाईब्रेरी की जिले में ढेड़ दर्जन शाखाएं खुल चुकी है तथा इसके विस्तार की मांग ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार की जा रही है।लाईब्रेरी के माध्यम से बच्चों को नशे से दूर रखते हुए, उन्हें भोजन की थाल में अन्न की बर्बादी न करने ,पानी बचाने एवं उन्हें ऐसे आचार, विचार एवं संस्कार दिए जा रहे हैं जो उनके जीवन मार्ग को आलोकित करते आ रहे है।

समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी द्वारा खेतीखान में स्थापित लाईब्रेरी का निरीक्षण कर छात्र छात्राओं को लेखन सामग्री के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकें दी गई। लाईब्रेरी में वाई-फाई की सुविधा पहले ही उपलब्ध की जा चुकी है।उन्होंने लाईब्रेरी का निरीक्षण कर इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि यहां दो दर्जन बच्चे अपना कैरियर बनाने के लिए लाईब्रेरी का उपयोग कर रहे हैं | चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी “गुदड़ी के लाल” छिपे हुए हैं। यदि उन्हें आगे बढ़ने का स्वस्थ्य वातावरण मिल जाये तो वे भी जीवन की दौड़ में प्रथम पंक्ति में खड़े हो सकते हैं। “जिये पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी” की स्थापना जिन भावनाओं से की गई थी ,उसके कम समय में ही ऐसे परिणाम सामने आए हैं कि बच्चे आईपीएस, नायब तहसीलदार, वीडीओ, पटवारी, क्लर्क तथा सेनाओं की परीक्षा में सफल होकर वह अपने क्षेत्रों में इन लाईब्रेरी को स्थापित करने में सहयोग कर रहे हैं | नायब तहसीलदार की परीक्षा में सफल खेतीखान के मोहित देउपा ने खेतीखान में लाईब्रेरी स्थापित करने के बाद अन्य ग्रामीणों क्षेत्रों में भी लाईब्रेरी खोले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं |
निरीक्षण के दौरान शिक्षाविद् चिरंजी लाल वर्मा, दरबान माहरा , आलोक वर्मा, हिमांशु परिध्यानी,अजय सिंह देव,अमन सिंह बोहरा, आलोक वर्मा,आयुष मेहरा, दीपांशु कापड़ी, विकास सिंह मनराल, तनुज सिंह रावत, अभिषेक सिंह मेहरा, तनुजा आदि लोग उपस्थित थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!