Tuesday, 03 November 202604:32:38 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में पहली बार दूरबीन विधि से किए गए, सफल हुए सभी ऑपरेशन।

September 23, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती में गुर्दे की पथरी के दर्द से कराह रही तपनीपाल की 18 वर्षीय सुमन बोहरा की चीख पुकार उस समय शांत हो गई जब यहां के धर्मार्थ चिकित्सालय में पहली बार दूरबीन विधि से शुरू किए गए निशुल्क ऑपरेशन सफल हुए। लखनऊ से आए निश्चेतक डॉ डी एस दुबे, डॉ नीरज द्विवेदी एवं लंदन से आए सर्जन डॉ कृष्णा सिंह तथा डॉ अनुज सिंह राणा की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किए। इसी प्रकार सुमन मुरारी एवं भावना देवी के भी ऑपरेशन किए गए जो पूरी तरह सफल रहे। चिकित्सालय के ओटी लैंप के खराब होने के कारण इसकी जानकारी सीएमओ डॉ देवेश चौहान को देने पर उन्होंने तत्काल इसकी व्यवस्था कर ऑपरेशन के संचालन में सहयोग किया। ऑपरेशन कार्य में धर्मार्थ चिकित्सालय के मनोज, पंकज, कमल, अनिल, सतीश, दिनेश, आदि भी सहयोग कर रहे हैं।

चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एक देवानंद जी महाराज के अनुसार दूरबीन विधि से ऑपरेशन का कार्य रविवार को भी होगा जबकि जनरल सर्जरी में अन्य सभी प्रकार के ऑपरेशन यहां जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि यहां आई डॉक्टरों की पूरी टीम अपने क्षेत्र की विशेषज्ञ है जो यहां ऑपरेशन निशुल्क किए जा रहे हैं उन्हें यही लोग कॉरपोरेट के हॉस्पिटलों में एक से डेढ़ लाख रुपए में करते हुए आ रहे हैं। स्वामी जी ने यहां ऑपरेशन संचालन में सीएमओ डॉ चौहान द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!