Sunday, 01 November 202605:12:46 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

बागरीकोट,बंदेलाढेक, भिगराड़ा,कांडा गांवों में पहुंचे किसान रथ।

November 3, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। सरकार किसानों के द्वार कार्यक्रम के तहत कृषि वैज्ञानिकों की टीम न्याय पंचायत खर्ककार्की, कोलिधेक,चौड़ा मेहता एवं सिमलता न्याय पंचायतों में पहुंची। यहां कृषि विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्टाल लगाए गए, जिसमें किसानों ने काफी खरीद की। इस अवसर पर सभी स्थानों में कृषि उद्यान,मत्स्य,पशु , सब्जी वैज्ञानिकों आदि विषय विशेषज्ञों ने किसानों को कम भूमि में अधिक उत्पादन करने की तकनीकी जानकारी दी। सभी स्थानों में किसानों ने जंगली जानवरों से खेतों की सुरक्षा एवं सिंचाई सुविधा दिए जाने की मांग उठाई। प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी हिमांशु जोशी के अनुसार इन शिविरों का 525 किसानों ने लाभ उठाया। शिविरों का नेतृत्व एडीओ कृषि राणा सिंह, आशुतोष सिंह एवम् मनीष चंद्र नरियाल ने किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!