Sunday, 08 November 202606:25:43 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

ग्रामोत्थान परियोजना की समीक्षा बैठक में लक्षित परियोजना गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर।

October 10, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत 09 अक्टूबर! विकास भवन सभागार चंपावत में जिला परियोजना प्रबंधक शुभंकर झा के मार्गदर्शन में ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत जिले व ब्लॉक स्टाफ द्वारा प्रथम छ:माही में लक्षित परियोजना गतिविधियों के सापेक्ष की गई प्रगति की समीक्षा की गई!
समीक्षा के दौरान अल्ट्रा पुवर पैकेज, प्रथम व द्वितीय शेयर मैचिंग, संघ कार्यालय स्थापना हेतु प्रस्ताव, लघु उद्यम योजना के तहत व्यक्तिगत व सामुहिक उद्यम संचालन की प्रगति, सीसीएल, सीएसए, एप्रेंटिस, स्टैंड अलोन प्रशिक्षण योजना, बैंक लिंकेज, एम आई एस डाटा, एजीएम रिपोर्ट रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा करना, विभागीय अभिसरण आदि पर चर्चा कर प्रगति की समीक्षा की गई, तथा आगामी छ:माह के लक्ष्य निर्धारित किये गए!

समीक्षा बैठक में सहायक प्रबंधक संस्थाए व समावेशी, आजीविका, अनुश्रवण, वित्त व ज्ञान प्रबंधन द्वारा सेक्टर वार प्रगति की समीक्षा करते हुए परियोजना गतिविधियों को ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए! बैठक में ग्रामोत्थान परियोजना का समस्त जिला व ब्लॉक स्टाफ उपस्थित रहा!

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!