Sunday, 01 November 202610:07:05 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

लोहाघाट मे धूम धाम से मनाई गई ईद अमन चैन की मांगी गई दुआ।

April 12, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

गुरुवार को पुरे देश में ईद धूमधाम से मनाई जा रही है वही लोहाघाट में भी मुस्लिम समुदाय के द्वारा ईद को काफी धूम धाम से मनाया गया सबेरे लोग नहा धोकर मस्जिद पहुंचे जहा
हुसैनी मस्जिद खुनामलक मे इमाम इरसाद रजा ने नमाजियों को नमाज अदा कराई तो वही मदीना मस्जिद कोलीढेक में मोहम्मद शाकिर राजा द्वारा नमाजियों को नमाज अदा कराई गई। इसके अलावा मोहम्मद अफजाल अहमद के घर की छत पर हाफिज मोहम्मद याकूब द्वारा नमाजियों को नमाज अता कराई गई। तथा ईदगाह चांनमारी मे इमाम जिया उल मुस्तफा द्वारा नमाजियों को नमाज अदा कराई गई। नमाज पढ़ने के बाद सभी नमाजियों ने एक दुसरे के गले मिलकर एक दुसरे को ईद की मुबारक बाद दी तथा मुल्क व क्षेत्र मे अमन चैन के लिए दुआएं मांगी वही ईद को लेकर बच्चे काफी खुश नजर आए तथा नए-नए कपड़े पहनकर बच्चों ने सज धज कर ईद की खूब खुशियां मनाई गई वही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करी थी इस मौके पर मो 0जावेद, अब्दुल कलीम, मो तस्लीम, मो 0जाकिर, मोहम्मद अजहर ,शेख सायन, बाबा हसमत ,नाजिश हुसैन ,नजर सिद्दीकी, जफर सिद्दीकी ,केसर सिद्दीकी, रफीक अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!