Sunday, 01 November 202612:11:01 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण परीक्षा केंद्रों में नहीं पहुंच पाए परीक्षार्थी।

September 12, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। रविवार को चंपावत-टनकपुर समेत पिथौरागढ़ में इस वर्ष के लिए बीएड एंट्रेंस परीक्षा के केंद्र बनाए गए थे, लेकिन सभी स्थानों में सड़के बंद होने के कारण अधिकांश परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों में नहीं पहुंच पाए। चंपावत के मां पूर्णागिरि बी एड कॉलेज चंपावत में 386 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 109 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार टनकपुर एवं पिथौरागढ़ परीक्षा केंद्र में शामिल होने वाली परीक्षार्थी रास्ते में ही फंसे रहे। मौसम के मिजाज को देखते हुए कई परीक्षार्थी शनिवार को ही चंपावत आ गए थे। पिथोरागढ़ परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी रास्ते में ही फंसे रहे। तरुणा कलौनी, प्रियंका बिष्ट, रोहित कुमार, सुनील विश्वकर्मा, देवेंद्र पांडे आदि परीक्षार्थियों का कहना था कि वह घाट में ऐसी जगह फंस गए थे, जहां से ना तो चंपावत आना संभव था नहीं पिथौरागढ़ जाना। उन्होंने घटनास्थल से ही विश्वविद्यालय प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया, जिसमें वहां के अधिकारी ने बताया कि आपलोग चंपावत में परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन उनके लिए चंपावत जाना भी संभव नहीं था। परीक्षा देने से वंचित परीक्षार्थियों ने प्रशासन से दुबारा परीक्षा की व्यवस्था की जाए।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!