लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय पीजी कॉलेज में आज भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर इस महान आत्मा के प्रति अपनी भावांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि लोहाघाट के क्षेत्र पंचायत प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक ने कहा कि महापुरुषों की जयंती हमें राष्ट्र रहेगा ‘ तभी हमारा अस्तित्व भी बना रहेगा” कि भावात्मक प्रेरणा देती हैं। उन्होंने पंत जी के संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिमालय के इस सपूत के बारे में हम जितना कहें उतना कम होगा।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ महेश त्रिपाठी ने कहा कि पंत जी उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार में उत्तराखंड के पहले गृहमंत्री रहे हैं। उन्होंने उनके संघर्षमय जीवन एवं राष्ट्र के लिए उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम का संयोजन डॉ दिनेश राम तथा संचालन डॉ कमलेश श्क्टा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ रुचिर जोशी, डॉ बी पी ओली, डॉ दिनेश व्यास, डॉ के सी जोशी, डॉ अभिषेक पंत डॉ लता कैडा, डॉ मनोज कुमार,डॉ सुनील कुमार, डॉ अनीता टम्टा एवं डॉ रवि सनवाल आदि विद्वान प्रवक्ता भी मौजूद थे।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!