Monday, 02 November 202602:25:34 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

महाविद्यालय परिवार द्वारा मेहमान की तरह प्रतियोगिता में शामिल प्रतियोगियों का मान व सम्मान मिलने से बेहद खुश हैं सभी प्रतियोगी।

October 24, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। राजकीय पीजी कॉलेज में चल रहे भारत स्काउट गाइड के पांच दिवसीय राज्य स्तरीय समागम के दूसरे दिन यहां विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ दिनेश राम एवं डॉ अनीता टम्टा के अनुसार समागम के दौरान रोवर रेंजर की 16 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए प्रतियोगियों से अनुशासन एवं पूर्ण समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वाह करने का आह्वाहन किया। इससे पूर्व पूर्ण गणवेश धारी स्काउट गाइड ने मार्चपास्ट कर ध्वज को सलामी दी। प्रादेशिक संगठन आयुक्त अंजली चंदोला एवं वीरेंद्र सिंह बिष्ट की देखरेख में गणवेश प्रतियोगिताएं हुई। जबकि कलर पार्टी का संचालन रोवर एवं रेंजर टीम का डॉ अंजली चंदोला एवं चंद्र सिंह द्वारा किया गया।
तीन भारतीय भाषाओं में हुए समूह गान प्रतियोगिता का संचालन अनिल चंदोला, राष्ट्रीय एकता, कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव एवं स्वच्छता व स्वास्थ्य पर हुई निबंध प्रतियोगिता डॉ सुनील कुमार एवं दया कृष्ण जोशी के संचालन में हुई। प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा समापन दिवस पर की जाएगी। उत्तराखंड के 21 महाविद्यालयों से आए रोवर, रेंजर का मेजबान महाविद्यालय द्वारा मेहमान की तरह उनकी मेजबानी करने एवं आत्मीय व्यवहार से वे बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि यह समागम उनके जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया है। समापन को यादगार बनाने में महाविद्यालय के डॉ अपराजिता, डॉ लता कैड़ा, डॉ कमलेश शक्टा, डॉ सुमन पांडे, डॉ बी पी ओली, डॉ रवीश कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ नीरज कांडपाल, डॉ किशोर जोशी, डॉ बी एस धामी, डॉ वंदना चंद, डॉ एसपी सिंह, आरसी भट्ट, मुकेश भट्ट, चन्द्रा जोशी सहित सभी अन्य लोग अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!