Sunday, 01 November 202608:11:14 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में सफल हो रहे हैं सभी ऑपरेशन।

May 21, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में चल रहे शल्य चिकित्सा शिविर में बरसों से पेट दर्द से कराह रहे लोगों की पित्त की थैली से एक दर्जन से अधिक पत्थर के कंकड़ निकालकर उन्हें राहत दी जा रही है। शिविर में कई लोगों की चमड़ी में चर्बी जमा होने से शरीर में पैदा होने वाली गाठ का भी सफल ऑपरेशन किया गया प्रख्यात सर्जन डॉक्टर हरेश शाह के नेतृत्व में चल रहे इस शिविर के सर्जिकल कार्य में डॉ शिवानी, मनोज पुनेठा, पंकज चौड़ाकोटी, एवं अंजलि बगोली भी सहयोग कर रहे हैं। चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एक देवानंद जी महाराज के अनुसार शिविर के बारे में लगातार पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत जिलों के अलावा नेपाल से भी लोग जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!