Monday, 16 November 202604:35:39 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

नगर के लोगो एवं गोल्ज्यू के उपासको की मजबूत पहल के बाद गोल्ज्यू महोत्सव को दिया जाएगा भव्य एवं आकर्षक रूप।

May 19, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत। नगर में गोल्ज्यू महोत्सव को फिर भव्य एवं दिव्य तरीके से आयोजित करने के साथ उसे रोज़गार, संस्कृति एवं लोककला का संवाद तथा चम्पावत की विशिष्ट पहचान को प्रचारित करने के लक्ष्य को लेकर चंपावत नगर समेत गोल्ज्यू के उपासको में काफ़ी उत्साह एवं उमंग देखा गया। सभी के मन में यह बात थी कि चंपावत नगर जो गोल्ज्यू महाराज की आध्यात्मिक शक्ति का उद्गम रहा है। ऐसे सामाजिक माहौल में क्यू नही हम उनके नाम से ऐसा महोत्सव आयोजित करे जिससे उत्तराखंड के सभी गोल्ज्यू भक्तों को इस ओर आकर्षित किया जा सके। मौक़ा था नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे की अध्यक्षता में आयोजित गोल्ज्यू महोत्सव को लेकर हुई बैठक में चर्चा के दौरान सभी में काफ़ी उत्साह देखा गया। तय किया गया की महोत्सव के ज़रिए स्थानीय उत्पादों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों को बाज़ार में देने के साथ यहाँ की लोक कला व लोक संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। व्यापारियों का कहना था कि महोत्सव के दौरान दुकान आवंटित करने का समय एवं दुकान लगाने के दौरान जो टैक्स निर्धारित किया जाएगा उसे पहले ही बता दिया जाना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय अपने कार्यकाल में होने जा रहे गोल्ज्यू महोत्सव को काफी उत्साहित दिखी। उन्होंने कहा की नागरिक सहयोग से इस महोत्सव को राज्य व्यापी महोत्सव बनाने की दिशा में प्रयास किए जायेंगे।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, व्यापार संघ के अध्यक्ष विकास शाह, सभासद प्रेमा चिलकोटी, मणिप्रभा तिवारी, बबीता प्रहरी, रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, गौरव कालोनी, डॉ बीसी जोशी, एडविकेट श्याम सिंह कार्की, सूरज प्रहरी, संजू वर्मा, प्रकाश पांडे, ईओ सौरव नेगी, सिटी मैनेजर महेश चौहान, हरीश सक्ता, सतीश जोशी, मोहन भट्ट, सुधीर शाह, जनार्दन चिलकोटी आदि ने चर्चा में भाग लिया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!