Wednesday, 04 November 202609:26:28 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

गर्मियों की छुट्टियों में चल रही अतिरिक्त कक्षाओं का हुआ समापन।

June 29, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। जीआईसी बापरू में शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में चलाई जा रही अतिरिक्त कक्षाओं का जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समापन किया गया। शिक्षक उपाध्याय ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय साधन सह योग्यता/शिवानंद नौटियाल / देव सुमन/मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही हाईस्कूल 2025 के छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया। इन छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए छात्र छात्राओं की कठिनाइयों के निवारण के साथ ही कठिन संबोधों का उपचारात्मक शिक्षण किया गया, जिसमें बच्चों ने आनंदमय वातावरण में ज्ञानार्जन किया। मालूम हो कि शिक्षक उपाध्याय द्वारा ग्रीष्मावकाश में छात्र-छात्राओं की विषयगत कठिनाईयों को दूर करने तथा उनके भविष्य निर्माण हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बन्धित मानसिक योग्यता परीक्षा तथा विषयगत प्रश्नपत्रों आदि की तैयारी करवाई जा रही थी, जिसमें छात्र अत्यधिक रूचि ले रहे थे। उपाध्याय ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यालयी पाठ्यक्रम से इतर पाठ्यक्रम होता है, जिसको विद्यालय दिवसों में पूर्ण नहीं किया जा सकता है, इसलिए उनके द्वारा ग्रीष्मावकाश में अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। समर वैकेशन में आयोजित कक्षाओं में बेहतर कार्य करने वाले छात्रों को शिक्षक उपाध्याय द्वारा लेखन समग्री देकर पुरस्कृत भी किया गया। शिक्षक उपाध्याय द्वारा किए गए इस सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें पीटीए अध्यक्ष चंचल सिंह फर्त्याल, एसएमसी अध्यक्ष आनन्द सिंह बोहरा सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों द्वारा उनका आभार जताया गया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!