हाघाट। प्रधानाचार्य संजीव कुमार पंत की अध्यक्षता एवं प्रकाश चन्द्र उपाध्याय के संचालन में हुए विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन स्थल संयोजक संजीव पंत, पीटीए अध्यक्ष चंचल सिंह फर्त्याल, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक राजेन्द्र गड़कोटी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्काउट प्रभारी प्रकाश चन्द्र उपाध्याय के निर्देशन में स्काउट दल द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड के बाल वैज्ञानिकों द्वारा अपनी शानदार प्रतिभा का प्रर्दशन किया गया। ब्लॉक समन्वयक राजेन्द्र कुमार गड़कोटी ने बताया कि विज्ञान महोत्सव में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में स्वास्थ्य,पर्यावरण,कृषि, संचार एवं संगणात्मक चिंतन विषयों के तहत प्रतिभागियों द्वारा शानदार मॉडलों का प्रदर्शन किया गया,जिसमें निर्णायकों को निर्णय करने में काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान मानवता के लिए एक सुंदर उपहार है, जिससे समाज विकास के पथ पर अग्रसर होता है। प्रधानाचार्य संजीव पंत ने वैज्ञानिक चिन्तन के साथ ही वैज्ञानिक सोच अपनाने पर जोर दिया।संचालक प्रकाश उपाध्याय ने प्रतिभागियों के समक्ष कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए कहा कि विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में श्रीअन्न,खाद्य सुरक्षा,स्वास्थ्य सुरक्षा,दैनिक जीवन में आधुनिक तकनीक,समाज में अंधविश्वास विषयों पर आधारित नाटक के माध्यम से अपनी शानदार प्रस्तुतियों देकर दर्शकों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का प्रयास किया।
विज्ञान महोत्सव में विकासखंड के अति दूरस्थ विद्यालयों के लगभग 150 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। निर्णायक के रूप में देवेन्द्र कुमार पुनेठा,अर्जुन सिंह छतोला, पूनम भट्ट, ममता पाटनी,पूनम उपाध्याय,प्रियम्वदा चौहान, हरिदास राय,अशोक चन्द, नवीन बिष्ट,सुनील गहतोड़ी, छत्रपाल,सुमन बोहरा,देवराज ओमरे,भुवन पंत तथा अभिलेख एवं अन्य व्यवस्थाओं में कृष्ण चन्द्र जोशी,तनुज उप्रेती,आर्येंद्र कुमार, प्रकाश राम टम्टा,चित्रा खर्कवाल,कविता जोशी, पंचदेव पाण्डे, कृष्ण चन्द्र खर्कवाल,शोभा गड़कोटी,मनीष सामंत द्वारा सहयोग किया ग

विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में प्रियम्वदा चौहान के मार्गदर्शन में राईका चौमेल, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में राईका बापरू, सतीश गहतोड़ी के मार्गदर्शन में राईका मऊ ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग विज्ञान मॉडल में स्वास्थ्य उप विषय में रिया बोहरा राउमावि कालाकोट,त्रिभुवन राईका डोबाभागू,पुष्पा शर्मा राईका बापरू, पर्यावरण में किशोर नाथ दी.द.ई.का इंद्रपुरी,यशोदा बिष्ट राईका बापरू,रोहन जोशी राईका बापरू, कृषि में यथार्थ बगौली राईका चौमेल,पवन अधिकारी राईका बरदाखान,ज्योति बिष्ट राईका बापरू,संचार में भुवन जोशी राईका डोबाभागू, हिमांशु उपाध्याय राईका बापरू, पीयूष फर्त्याल राईका बापरू, संगणात्मक चिंतन में चंचल जोशी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NEWS

error: Content is protected !!