Friday, 06 November 202604:26:15 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

माडल जिले को टीवी मुक्त करने पर सभी ने जताई खुशी ।

March 25, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। छतार स्थित टीवी अस्पताल में विश्व क्षय रोग दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित कर वक्ताओं ने कहा सामूहिक प्रयासों के बल पर हम टीवी ही नहीं अन्य जानलेवा बीमारियों पर भी नियंत्रण कर सकते हैं। सीएमओ देवेश चौहान की अध्यक्षता एवं डॉo विनायक एवं डॉo अंजलि के संचालन में हुई गोष्ठी का विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी एवं सभासद चिलकोटी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने मॉडल जिला चंपावत को टीवी मुक्त किए जाने के लिए सीएमओ और उनके सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉo अभिलाषा पांडे ने टीवी रोग की उत्पत्ति एवं उसके निवारण के उपाय बताएं। सीएमओ डॉo देवेश चौहान ने मॉडल जिले को टी बी मुक्त करने के लिए धन्यवाद दिया कहा। सामूहिक शक्ति एवं जागरूकता के बल पर हम हर असंभव कार्य को संभव कर सकते हैं । इस अवसर पर जिले को टीबी मुक्त करने में विशिष्ट योगदान करने वाले कर्मचारियों के अलावा आशा कार्यकर्ती रेनू गोस्वामी व पुष्पा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉo इंद्रजीत पांडे, डॉo प्रदीप बिष्ट, अशोक जोशी, गोविंद चौहान, राम नारायण, रासु डसीला, हरिमोहन, मदन अधिकारी पंकज राठौर, मोहित गढ़कोटी, योगेश कुमार ,मनीष अंसारी ,वेद प्रकाश आदि लोग शामिल थे ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!