Friday, 06 November 202605:20:39 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन का दो दिवसीय अधिवेशन शुरू।

March 7, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट।उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन जनपद चम्पावत के सातवें त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ आज स्थानीय नगर पंचायत सभागार में हुआ। दो दिवसीय अधिवेशन के प्रथम दिवस का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। वर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षकों को देश के भविष्य निर्माणकर्ता बताते हुये समाज के विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका बताया। जिला अध्यक्ष गोविंद बोहरा की अध्यक्षता में शिक्षकों द्वारा आधुनिक तकनीकी का शिक्षण प्रक्रिया में उपयोग कर नोनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा छात्र संख्या बढाने संकल्प लिया गया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि नौनिहालो की शिक्षा में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। बोहरा ने शिक्षकों का आह्वान करते हुये कहा कि सभी शिक्षक पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और शिक्षकों की समस्त समस्याओं का निदान संगठन करेगा।आज के कार्यक्रम का संचालन कैलाश फर्त्याल ने किया। अधिवेशन के दौरान आज चुनाव अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट के निर्देशन में पर्यवेक्षक घन नाथ गोस्वामी करन सिंह सामंत अमित वर्मा राजेन्द्र बिष्ट द्वारा जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें जिला अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष मंत्री संयुक्त मंत्री उप मंत्री संगठन मंत्री प्रचार मंत्री कोषाध्यक्ष लेखाकार के 21 पदों हेतु नामांकन किये गये। सभी पदों पर एक एक ही नामांकन होने के कारण निर्विरोध जिला कार्यकारिणी का गठन होना तय हो गया है।परिणामों की घोषणा कल की जायेगी।
कल अधिवेशन के द्वितीय दिवस में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा शपथ दिलायी जायेगी। आज के
अधिवेशन में जीवन मेहता उत्तम सिंह फर्त्याल बंशीधर थ्वाल डीडी जोशी रवीश पचौली रुद्र सिंह बोहरा सुरेंद्र वर्मा चंद्र किशोर पांडेय कमल जोशी महेश उप्रेती गिरधर राम चतुर सिंह मेहरा महेश पांडेय योगेश चर्तुवेदी नरेश जोशी कीर्ति भट्ट शंकर अधिकारी पुष्पा वर्मा मीरा मेहरा हरविनोद पंत रेखा बोहरा कैलाश ओली भारती पाण्डे रजनी वर्मा सहित जनपद के चारों विकासखंड के डेलीगेट और शिक्षक उपस्थित थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!