Saturday, 07 November 202611:10:44 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

बच्चों ने जाना अद्वैत आश्रम मायावती के आध्यात्मिक रहस्य एवं उसे मिली ख्य्यति के कारण-

November 15, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट नगर के सीo एकेडमी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा अद्वैत आश्रम मायावती का वह नजारा देखा जहाँ प्रकृति स्वयं इठला रही थी। सघन वनों के बीच स्थित अद्वैत आश्रम से हिमालय का विहंगम दृश्य देखने के साथ ऐसा लग रहा था जैसे बच्चें ईश्वरीय सत्ता के निकट पहुँच हुवे हों। बच्चों में आश्रम के बारे में जानने की जिज्ञासा भरी हुई थी आश्रम की स्वच्छता, पवित्रता एवं आध्यात्मिक शान्ति से बच्चें इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने ना तो आश्रम की शान्ति भंग की ना ही कहीं कोई गन्दगी की। उनमें ऐसी आध्यात्मिक चेतना जागृत हुई कि उन्होंने उस स्थान में एकाग्र होकर ध्यान किया जहां 123 वर्ष पूर्व स्वामी विवेकानंद जी ने जहाँ एक पखवाड़े तक प्रवास किया था।
आश्रम के प्रबंधक स्वामी स्वस्वरूपानन्द जी महाराज ने बच्चों की हर जिज्ञासाओं को शान्त करते हुए उन्हें अपने कार्य और व्यवहार से महान बनने का आशीर्वाद दिया उन्होंने बच्चों से कहा कि वे जीवन में अनुशासन, कार्य के प्रति समर्पण एवं एक-दूसरे को ईश्वरीय अंश मानते हुए सब आपस में एक-दूसरे को स्नेह और सम्मान दें।
बाल दिवस के अवसर पर स्वामी जी ने बच्चों का मुँह मीठा कर उनके मार्ग दर्शन के लिये स्वामी विवेकानंद जी का फोटो भी भेंट किया।
विद्यालय के प्रबंधक कविराज मौनी ने स्वामी जी के प्रति विद्यालय परिवार की ओर से आभार जताया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, कविता बोहरा, राधा शाह, अंजू बिष्ट, पवन कुमार, चंपा गहतोड़ी, निकिता बोहरा, पूजा राय, सीमा माहरा, वन्दना विश्वकर्मा, पुष्पा, दीपा, बसंती जोशी आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!