Sunday, 08 November 202606:25:42 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

टनकपुर-जौलजीवी सड़क में पुलिस का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त।एसआई समेत चार पुलिसकर्मी हुए घायल।

November 6, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर सोमवार शाम 4:00 के लगभग थाना तामली का वाहन चूका के समीप अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। दुर्घटना में उपनिरीक्षक समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। सीओ टनकपुर शिवराज सिंह राणा ने बताया कि टनकपुर जौलजीवी मार्ग पर थाना तामली का सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें उप निरीक्षक समेत चार पुलिस कर्मी बैठे हुए थे। पुलिस टीम लाश देखे जाने की सूचना पर जा रहे थे अचानक निर्माणाधीन पुल के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार सभी कार्मिक को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया है। डॉ. जीतेन्द्र जोशी ने बताया कि उप निरीक्षक भुवन चंद्र आर्य, हे.का. फरीद खान, ललित मोहन जोशी व मोहन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वही क्षेत्रीय लोगों ने बताया खराब सड़क के कारण यह दुर्घटना हुई है संबंधित विभाग के द्वारा इस स्थान में ना तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है ना ही सड़क पर कोई कार्य करवाया जा रहा है वही संबंधित विभाग के अभियंता ने बताया बीते दिनों आई आपदा से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे जल्दी ठीक करवाया जाएगा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!