Wednesday, 04 November 202606:59:37 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा।

September 16, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। हालिया वर्षा से नेपाल सीमा के क्षेत्र का सड़क संपर्क कटने से नागरिक जीवन की कठिनाइयां बढ़ती जा रही है। किमतोली से आगे पंचेश्वर और सरयू घाटी को जोड़ने वाली सड़कें कई स्थानों में ध्वस्त हुई हैं। लोगों का संपर्क टूट गया है, जिससे जो व्यक्ति जहां है वहीं ठहर गया है। सीमा में तैनात एसएसबी के जवानों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार नेगी के नेतृत्व में लोनिवि द्वारा अवरुद्ध सड़क मार्ग को खोलने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी नवनीत पांडे एवं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति आज दुर्गम रास्तों को पार करते हुए प्रभावित नकेल गांव पहुंचे। जहां एक महिला समेत एक बच्चे की मृत्यु हुई है। जिलाधिकारी ने पीड़ितों एवं प्रभावित परिवारों से भेंट की तथा पीड़ित परिवारों को अपनी तथा मुख्यमंत्री की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने स्वयं यहां वर्षा से हुई तबाही का नजारा देखा। यहां की अधिकांश पेयजल योजनाएं भी ध्वस्त हो गई हैं । हालांकि रौंसाल को जोड़ने वाला सड़क मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया है। जिलाधिकारी ने शीघ्र यहां पेयजल,विद्युत ,गैस आदि की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!