Tuesday, 03 November 202610:18:15 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

होली रंग महोत्सव के दूसरे व अंतिम दिन भी उमड़ा होल्यारों का सैलाब।

March 21, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट – श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला मैदान चल रहे दो दिनी होली रंग महोत्सव के दूसरे व अंतिम दिन नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के होल्यारों ने वेदान्ती खड़ी होली का गायन कर जबरदस्त समा बांध दिया।दरअसल काली कुमाऊं की खड़ी होली का अपना अलग ही महत्त्व रहा है।विशिष्ट अंदाज सुर-लय-ताल में गायी जाने वाली होलियों की शुरूआत रितुराज बसंत के आगमन के साथ हो जाती है तब प्रकृति के साथ मनुष्य में नवयौवन व ऊर्जा का संचार होने लगता है। यहाँ की होलियों में बसंत के सार्वभौम महत्व को आत्मसाथ कर उसके रंग-बिरंगे स्वरुप को प्रदर्शित किया जाता है। प्रकृति के जितने भी रंग, ऋतुएँ एवं परंपराएँ होती हैं,उनका यहां की होलियों में उल्लेख किया जाता है।होली रंग महोत्सव के दूसरे दिन होली की शुरुआत बिशजूला के प्रसिद्ध होल्यारों ने “होली खेले पिया वरकी-फरकी” गीत से समा बाँध दिया।अपने गांव की होली देखने के लिए बड़ी संख्या में बाहर रहने वाले लोग उमड़ पड़े। योगेश खर्कवाल, राजेश खर्कवाल, जगदीश खर्कवाल, कमल किशोर खर्कवाल के नेतृत्व में यहाँ के होल्यार तीस किलोमीटर दूर से यहाँ प्रतिवर्ष आकर होली का शानदार तरीके से गायन करते आ रहे है ।

होली कमेटी सुई पऊ के नामी होल्यारों ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद चतुर्वेदी, पप्पू ओळी, जीवन चतुर्वेदी, गिरीश पाण्डेय , के नेतृत्व में आये होलियारों ने जैसे जल बिन मछली तड़प तड़प ,प्यारे मैं ना जियु रघुनाथ बिना , से अपनी भक्ति भावना से जहाँ शानदार प्रदर्शन किया वही जन बोले बलम मैं बिखर जाउंगी ‘ जैसे मस्ती भरे गीत से से दर्शकों में गुदगुदी भी पैदा कर दी । यहां बड़ी संख्या में लोग होल्यारों का उत्साहवर्धन करने आये थे । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में निकटवर्ती पाटन पाटनी गांव के होल्यारों द्वारा होली का गायन किया जाना था। किंतु गाँव के एक युवक की असामयिक मौत होने के कारण वहाँ गमगीन माहौल पैदा हो गया था । उनके स्थान में नगर के ठाडा ढुङ्गा की महिलाओं ने” बजी रही बजी रही बजी रही मोहन तेरी मुरली बजी रही ‘ गीत के बोल पर होली का भव्य व मनभावक प्रदर्शन किया । रंग महोत्सव में शामिल होल्यारों का आयोजन समिति द्वारा स्वागत व आभार प्रदर्शित किया ।


लोहाघाट – होली रंग महोत्सव के भीड़ भरे समारोह में भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए दर्शक संकल्प लेना नही भूले । स्वीप कार्यक्रम की आइकॉन एवं बहुत कम उम्र में तिलु रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित शाम्भवी मुरारी ने सभी को समवेत रूप से शपथ दिलाई । इससे पूर्व स्वीप के नोडल अधिकारी जीवन कलौनी ने लोगो को लोकतंत्र की मजबूती के लिए 19 अप्रैल को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होकर शतप्रतिशत मतदान करने के लिए लोगो को प्रेरित किया ।इस अवसर पर सीडीओ संजय कुमार ने लोगों को होली पर्व की बधाई देते हुए मतदान के प्रति अपना लोकतांत्रिक धर्म निभाने के लिए जागरूक किया । महोत्सव आयोजन समिति की ओर से सीडीओ सहित सभी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!